UPI सुरक्षा: पैसा पाने के लिए PIN की ज़रूरत नहीं होती

UPI PIN आपके खाते से पैसा भेजने की मंज़ूरी देता है। पैसा पाने के लिए PIN डालने की ज़रूरत नहीं होती। कोई ऐसा कहे तो रुक जाइए।

कलेक्ट रिक्वेस्ट, अनजान QR कोड और स्क्रीन-शेयरिंग ऐप डलवाने वालों से सावधान रहें। PIN या OTP किसी को न बताएँ।

पैसा कट जाए तो तुरंत बैंक से संपर्क करें और राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।

ताज़ा ख़बरें
संबंधित ख़बरें